{"_id":"69d8d131cf70a9970e032671","slug":"video-mandi-6-year-old-son-lights-funeral-pyre-of-his-hero-father-final-farewell-accorded-with-full-military-honors-2026-04-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Mandi: 6 साल के मासूम बेटे ने दी नायक पिता को मुखाग्नि, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi: 6 साल के मासूम बेटे ने दी नायक पिता को मुखाग्नि, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Ankesh Dogra
Updated Fri, 10 Apr 2026 04:00 PM IST
Link Copied
लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के रहने वाले भारतीय सेना के नायक सिद्धांत कुमार राणा (शालू) का ड्यूटी के दौरान महाराष्ट्र के अहमदनगर में निधन हो गया। बीते गुरुवार सुबह करीब 8 बजे हृदय गति रुकने से उनकी जान चली गई। सैनिक के निधन की सूचना जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार को त्रिवेणी श्मशान घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। महज 34 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहने वाले सिद्धांत कुमार राणा वर्ष 2012 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में वे अहमदनगर में ही तैनात थे और वहां परिवार सहित रह रहे थे। परिवार में उनकी पत्नी मधु राणा, बुजुर्ग माता सुशीला देवी और दो छोटे बेटे हैं। बड़ा बेटा अरमान 6 साल का और छोटा बेटा अहान महज डेढ़ साल का है। सिद्धांत परिवार के इकलौते सहारे थे। बताया जा रहा है कि वह 20 अप्रैल को छुट्टी पर घर आने वाले थे,लेकिन उससे पहले ही इस मनहूस खबर ने परिवार की खुशियां छीन लीं। जवान बेटे के निधन से माता सुशीला और पत्नी मधु का रो-रोकर बुरा हाल हैं। शुक्रवार को जब नायक सिद्धांत का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचा, तो अंतिम दर्शनों के लिए सैकड़ों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस दौरान 'भारत माता की जय' और 'सिद्धांत कुमार राणा उर्फ शालू अमर रहें' के नारों से आसमान गूंज उठा। पत्नी ने नम आंखों और भारी मन से अपने पति को अंतिम विदाई दी। इस भावुक पल को देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर आईं। त्रिवेणी श्मशान घाट पर जब 6 वर्षीय मासूम बेटे अरमान ने नम आंखों से अपने पिता की चिता को मुखाग्नि दी, तो वहां का माहौल और भी गमगीन हो गया। श्मशान घाट पर पहुंची सेना की टुकड़ी ने अपने साथी को शस्त्र उल्टे कर अंतिम सलामी दी और पूरे सैन्य सम्मान के साथ उन्हें विदा किया गया। इस मौके पर लडभड़ोल के नायब तहसीलदार राम पाल बाल्यानी सहित पूर्व सैनिक लीग लडभड़ोल के सदस्यों ने श्मशान घाट पहुंचकर दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।