पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sum insured for maize and paddy fixed

Mandi News: मक्का और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय

Fri, 03 Jul 2026 05:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
Sum insured for maize and paddy fixed
15 जुलाई तक करवाएं मक्का और धान की फसल का बीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। फसल को आपदा से बचाने के लिए कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा शुरू किया है। किसान 15 जुलाई तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य कर लें। इस योजना में फसल बुवाई में रुकावट, खड़ी फसल का नुकसान, कटाई के बाद हानि और स्थानीय आपदाएं शामिल हैं। खरीफ में मक्का और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर तय है। मक्का का प्रीमियम 5,400 और धान का 12,000 रुपये प्रति हेक्टेयर है, जिसमें किसान को केवल 2% यानी लगभग 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर (करीब 98 रुपये प्रति बीघा) देना होगा, बाकी राशि सरकार वहन करेगी। जिला मंडी में एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड को अधिकृत किया गया है। गैर-ऋणी किसान लोकमित्र केंद्र, बैंक, सहकारी समिति या पीएमएफबीवाई पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवश्यक दस्तावेजों में भूमि प्रमाण पत्र, आधार, बैंक पासबुक, पटवारी द्वारा सत्यापित बुवाई प्रमाण पत्र और बटाईदारों के लिए पट्टा प्रमाणपत्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed