फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Teachers from Dharmpur participated in the Nyay Yatra.

Mandi News: न्याय यात्रा में धर्मपुर के शिक्षकों ने लिया हिस्सा

Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Teachers from Dharmpur participated in the Nyay Yatra.
टिहरा (मंडी)। प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से न्यू कांप्लेक्स सिस्टम की वापसी और 25 सूत्रीय मांगों को लेकर निकाली जा रही न्याय यात्रा के पांचवें दिन धर्मपुर-1 खंड के शिक्षकों ने प्रदेश अध्यक्ष रमेश शर्मा के नेतृत्व में हमीरपुर में आयोजित पदयात्रा में भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान धर्मपुर पीटीएफ के प्रधान अभिजीत सकलानी, महासचिव महेश पठानिया, वरिष्ठ उपप्रधान कृष्ण, कोषाध्यक्ष सतपाल, जिला महिला विंग महासचिव प्रेमलता, ब्लॉक महिला विंग प्रधान संतोष कुमारी, एचपीपीटीएफ सलाहकार महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने अपनी सहभागिता दर्ज करवाई। महासचिव महेश पठानिया ने बताया कि राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के आह्वान पर आयोजित यह न्याय यात्रा न्यू कांप्लेक्स सिस्टम की वापसी और शिक्षकों की 25 सूत्रीय मांगों को लेकर शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश के सभी शिक्षकों के हितों से जुड़ा हुआ है। स्पष्ट किया कि जब तक सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को स्वीकार नहीं करती, तब तक न्याय यात्रा और आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed