फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The 35th Under-14 State-level Basketball Tournament will begin tomorrow.

Mandi News: 35वीं अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता कल शुरू होगी

Thu, 23 Jul 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The 35th Under-14 State-level Basketball Tournament will begin tomorrow.
बालक और बालिका वर्ग में प्रदेश के विभिन्न जिलों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मुख्यालय स्थित सीबीएसई स्कूल मंडी में 24 से 26 जुलाई तक 35वीं अंडर-14 राज्य स्तरीय बास्केटबाल प्रतियोगिता आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। इसमें प्रदेशभर की 15 बालक और 10 बालिका टीमें भाग लेंगी। करीब 250 खिलाड़ी, कोच और टीम अधिकारी इसमें शामिल होंगे। जिला बास्केटबाल संघ के महासचिव अशोक भुट्टो ने बताया कि खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, चिकित्सा, सुरक्षा और खेल मैदान सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकाबले लीग और नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय अंडर-14 बास्केटबाल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed