{"_id":"69d54b25d57edcfc1507f28f","slug":"the-bus-gasped-on-the-way-passengers-kept-waiting-mandi-news-c-88-1-ssml1004-179684-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रास्ते में हांफी बस, इंतजार करती रहीं सवारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रास्ते में हांफी बस, इंतजार करती रहीं सवारियां
विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। खैरी से बनीखेत और फिर बनीखेत से रंगड़ जाने वाली पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार को अपने निर्धारित रूट पर रवाना नहीं हुई। इससे बस का इंतजार करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। खैरी से बनीखेत चलने वाली निगम की बस सुबह सवा आठ बजे बनीखेत पहुंचने के बाद सुबह 8:30 बजे स्कूली बच्चों और बडेरु, ढलोग, बगढ़ार, खिरडी, धार और रंगड़ की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर रवाना होती है। मंगलवार को अपने निर्धारित रूट पर बस न आने से यात्रियों को दिक्कत हुई। सवारियों को मजबूरन पैदल ही अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
सवारियों राजकुमार, रमेश सिंह, बबलू, मोहिंद्र, तिलक राज, वीना देवी आदि का कहना है कि मंगलवार को बस अपने निर्धारित रूट पर नहीं पहुंची। इस कारण उन्हें परेशानी हुई। रविवार को तो रूट पर बस चलती ही नहीं है। ऐसे में बस के न पहुंचने पर नौकरीपेशा लोगों, दिहाड़ीदारों और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग बस के इंतजार में घंटों खड़े रहे लेकिन, बस नहीं आई। जानकारी के अनुसार खैरी से तो बस सवारियां लेकर अपने रूट पर रवाना हुई लेकिन बनीखेत पहुंचने से पहले ही बस बीच रास्ते में हांफ गई। लोगों में एचआरटीसी प्रबंधन के प्रति रोष है। रूट पर अधिकतर छोटे स्कूली बच्चे या तो समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते हैं या फिर कई किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचाना पड़ रहा है। लोगों की एचआरटीसी प्रबंधन से मांग है की इस रूट पर नियमित रूप से बस चलाई जाए। एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने बताया कि बस में बीच राह तकनीकी खराबी आ गई थी। बस की मरम्मत के लिए मेकेनिक को मौके पर भेज कर दुरुस्त कर दिया गया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X