सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The country is lagging behind at every level, basic facilities are not available: Pundir

देश हर स्तर पर पिछड़ा रहा, मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं : पुंडीर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
The country is lagging behind at every level, basic facilities are not available: Pundir
विज्ञापन
नवल चुने हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के अध्यक्ष
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी साक्षरता एवं जन विकास समिति सभागार में हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 21वां जिला सम्मेलन रविवार को संपन्न हुआ। इसमें मंडी के 13 खंडों से करीब 90 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने 35 वर्षों की यात्रा साझा करते हुए देश में मूलभूत सुविधाओं की कमी और युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या पर चिंता जताई। ज्वाय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन की अंशु माला गुप्ता और डॉ. आरके शर्मा ने पर्यावरण बदलाव और उसके प्रभावों पर जानकारी दी। सुमित्रा चंदेल ने महिला स्वास्थ्य व भेदभाव पर विचार रखे, जबकि युवा बचाओ अभियान व मानसिक स्वास्थ्य सत्र में एनआर ठाकुर, भूपेंद्र सिंह, डीपी गुप्ता, जोगिंद्र वालिया व सत्यवान पुंडीर ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में नई कार्यकारिणी का गठन हुआ, जिसमें नवल किशोर अध्यक्ष चुने गए। भोला दत्त व ललित उपाध्यक्ष, गजेंद्र सचिव, रीना कोषाध्यक्ष तथा नंदलाल, लाल मन व सेवक राम सह सचिव बने। कार्यकारिणी में सुनीता पटियाल, मोहन भारती, देविंद्रा, डिंपल, खूबेराम, ज्ञान वर्मा, मीरा, निशा, शीला, निशा देवी, राजेंद्र सिंह, गोपाल, भावना व कांता शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed