सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The crime was committed with the intention of robbery, three accused arrested

Mandi News: लूट के इरादे से दिया वारदात को अंजाम , तीन आरोपी गिरफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
The crime was committed with the intention of robbery, three accused arrested
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षुणी हत्या मामला : रिवालसर के सरकीधार स्थित गुफा में तीन मार्च को मिला था शव
Trending Videos

गगन शर्मा भिक्षुणी को देने जाता था दूध, इसी बहाने थी सारी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। रिवालसर क्षेत्र के सरकीधार स्थित होली केव्स (गुफा) में तिब्बती मूल की 80 वर्षीय बौद्ध भिक्षुणी की हत्या के मामले को पुलिस ने करीब एक माह बाद सुलझा लिया है। इस बहुचर्चित ब्लाइंड मर्डर केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों ने लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिया था। मामले में अन्य गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। यह मामला पूरी तरह ब्लाइंड था, क्योंकि मृतका के परिजन नहीं थे और घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी की भी कोई सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया। जांच में सामने आया कि मृतका अकेली रहती थी, उसके पति की लगभग तीन वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।
पुलिस ने 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की और डीएनए जांच के लिए रक्त नमूने भी एकत्र किए। साथ ही चंडीगढ़, मोहाली, बिलासपुर और कुल्लू तक जांच का दायरा बढ़ाया गया। फोरलेन पर आईटीएमएस और टोल प्लाजा में भी जांच पड़ताल की गई। पुलिस ने मोबाइल डंप, लोकेशन, सीडीआर, सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस ने तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी की।
आरोपियों में गगन शर्मा निवासी सरकीघार, गौरव शर्मा निवासी सैला खाबू और विशाल निवासी मझयाठल शामिल हैं। गगन शर्मा को लोकेशन के आधार पर ट्रेस करते हुए बीते वीरवार रात को कुल्लू के कसोल से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने अन्य दो आरोपियों को उनके घरों से दबोचा गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन को भी कब्जे में लिया है।
जांच में यह महत्वपूर्ण तथ्य सामने आया है कि गगन शर्मा की दादी भिक्षुणी को दूध को देती थी। बीच में वह भी दूध देने जाता था। इस कारण उसे भिक्षुणी के संबंध में पूरी जानकारी थी। महिला के आसपास की पूरी स्थिति उसके ध्यान में थी। बाद में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार बौद्ध भिक्षुणी के पास श्रद्धालु खूब चढ़ावा चढ़ाते थे, लेकिन घटना के बाद मौके पर कोई धनराशि या चढ़ावा बरामद नहीं हुआ। जबकि आसपास घटना के बाद सामान बिखरा हुआ था और ट्रंक भी खुले हुए मिले थे।
पुलिस ने घटना से पहले और बाद के लगभग सात दिन के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए विभिन्न स्थानों पर वाहनों की आवाजाही को ट्रैक किया।
उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। मामले के हर पहलू की गहन जांच जारी है। लूटकर आरोपी क्या क्या ले गए हैं, इस बारे जांच जारी है
बॉक्स
एक मोबाइल रिकवर, घटना के बाद गए मोहाली
घटनास्थल से गायब दोनों मोबाइल मेें से पुलिस ने एक मोबाइल रिकवर कर लिया है। इसे एक दुकानदार को बेचा गया था। यह मोबाइल भिक्षुणी के पति का था। जबकि दूसरा मोबाइल अभी गायब है। घटना के बाद तीनों आरोपी मोहाली चले गए थे, वहां कुछ समय बिताया और फिर बिलासपुर आ गए। यहां से सब अलग-अलग हो गए। इसके बाद अपने अपने काम में लग गए। पुलिस के अनुसार गाैरव आईटीआई में पढ़ाई कर रहा है। विशाल आईटीआई कोर्स कर चुका है। जबकि गगन मनाली में कार्यरत हैं।
बॉक्स
यह है मामला
पुलिस थाना बल्ह में तीन मार्च को हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना के दिन सरकीधार स्थित गुफा में महिला संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस और आरएफएसएल टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर भारी मात्रा में रक्त मिलने से प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया। शरीर में कई जगह तेजधार हथियार से कई गहरे जख्म होना पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed