फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The deity was adorned according to traditional rituals.

Mandi News: पारंपरिक विधि-विधान से देवता का किया शृंगार

Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The deity was adorned according to traditional rituals.
क्षेत्र के हार-द्वार की रक्षा और अच्छी फसल का दिया आशीर्वाद
विज्ञापन

आराध्य बड़ा देव कमरूनाग की वार्षिक जातर का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। ग्राम पंचायत रेफल के कुटाहची गांव में बुधवार को आराध्य बड़ा देव कमरूनाग की वार्षिक जातर श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से संपन्न हुई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जातर में भाग लेकर देवता का आशीर्वाद लिया।
बड़ा देव कमरूनाग के गूर बोधराज ने देवता के थड़े पर स्थापित पिंडी पर विधिवत कल्या (चावल व घी का लेप) अर्पित कर पारंपरिक विधि-विधान से देवता का शृंगार किया। देववाणी के माध्यम से क्षेत्र के हार-द्वार की रक्षा, वर्षभर अच्छी फसल और समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया।
विज्ञापन

महिला मंडल की महिलाओं ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आयोजन में महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों सहित आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवता कमेटी के प्रधान जीत कुमार ने सफल आयोजन पर सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं तथा गूर बोधराज और सभी कारदारों का सहयोग के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed