{"_id":"69ccf50129277c6d70002b2d","slug":"the-procession-brought-the-speed-of-vehicles-on-the-highway-to-a-halt-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191226-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शोभायात्रा से हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शोभायात्रा से हाईवे पर थम गई वाहनों की रफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही ठप, यात्री हुए परेशान
आपात वाहनों के लिए मुख्य बाजार में यातायात पूरी तरह से दुरुस्त रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर राज्य स्तरीय देवता मेले की पहली शोभायात्रा में मंडी-पठानकोट हाईवे पर करीब एक घंटे तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बाधित रही। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारों से यात्री वाहनों में फंसे रहे। देवी-देवताओं की शोभायात्रा के दौरान देवलुओं की बेतहाशा भीड़ को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने बैजनाथ से जोगिंद्रनगर की तरफ आने वाले वाहनों को मुख्य बाजार से करीब एक किलोमीटर दूर ढेलू के समीप रोकना पड़ा।
मंडी से जोगिंद्रनगर शहर में आने वाले वाहनों को शहर की आरंभ सीमा गुरुद्वारा परिसर से आगे नहीं जाने दिया। सरकाघाट सड़क पर जोगिंद्रनगर बस अड्डे की ओर आने वाले वाहनों को मुख्य अनाज भंडारण के समीप रोकना पड़ा। हालांकि आपात वाहनों के लिए मुख्य बाजार में यातायात पूरी तरह से दुरुस्त रहा।
बुधवार दोपहर बाद जैसे ही देवी-देवताओं की अगुवाई में शोभायात्रा रामलीला मैदान से निकली, तभी मंडी-पठानकोट हाईवे के दोनों छोरों पर पुलिस के जवानों की मौजूदगी में यातायात को रोकना पड़ा। शहर में जलेब की अगुवाई में कोई खलल न पड़े, इसलिए क्यूआरटी तैनात रही। उधर, डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि मुख्य बाजार में देवी-देवताओं की शोभायात्रा में किसी भी प्रकार का खलल न पड़े, इसलिए कुछ समय के लिए यातायात रोकना पड़ा।
बॉक्स
जिले की सीमा पर पुलिस का पहरा
देवता मेले में अप्रिय और संदिग्ध घटनाओं की आशंकाओं को देखते हुए मंडी कांगड़ा सीमावर्ती क्षेत्र भी सील कर दिया है। यहां पर दोनों जिलों की पुलिस का सख्त पहरा है। हाईवे से सटी पुलिस की चेक पोस्ट घट्टा में वाहनों की तलाशी के बाद ही आवाजाही सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने कहा कि सुरक्षा कारणों के चलते नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी के आदेश जारी किए गए हैं।
Trending Videos