सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The tea and water system of municipal employees has stopped.

Mandi News: नगर निगम कर्मचारियों की चाय-पानी व्यवस्था ठप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The tea and water system of municipal employees has stopped.
विज्ञापन
कैंटीन संचालक ने करार अवधि के बीच छोड़ा कार्य
Trending Videos

अब महिला स्वयं सहायता समूह संभालेगा कैंटीन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के कर्मचारियों की चाय-पानी व्यवस्था इन दिनों प्रभावित हो गई है। निगम कार्यालय परिसर में संचालित कैंटीन को ठेकेदार ने करार अवधि के बीच ही छोड़ दिया, जिससे कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कैंटीन संचालक की ओर से अचानक काम बंद करने से रोजमर्रा की सुविधा बाधित हो गई है। ऐसे में निगम प्रशासन ने अब नए सिरे से कैंटीन को ठेके पर देने का निर्णय लिया है। नगर निगम ने कैंटीन का संचालन महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपने का निर्णय लिया है, ताकि महिलाओं को रोजगार का अवसर प्रदान किया जा सके। कैंटीन संचालन के लिए 31 मार्च को नई टेंडर प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से नए संचालक का चयन किया जाएगा, जो नियमित रूप से सेवाएं प्रदान करेगा। नई व्यवस्था लागू होने तक महिला स्वयं सहायता समूह कैंटीन का संचालन संभालेगा। इससे कर्मचारियों की चाय-पानी और भोजन की सुविधा बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
नगर निगम ने कार्यालय परिसर के धरातल में कैंटीन की सुविधा शुरू की थी। जिस व्यक्ति ने कैंटीन को ठेके पर लिया था वह इसे छोड़ गया है। नगर निगम महिला स्वयं सहायता समूह को अब कैंटीन के संचालन की जिम्मेवारी सौंपेगा। इसके लिए जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। -वीरेंद्र भट्ट शर्मा, महापौर, नगर निगम मंडी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed