{"_id":"69e0d0c2dadc83eeea05946b","slug":"the-trend-of-admissions-has-increased-in-schools-affiliated-to-cbse-curriculum-mandi-news-c-90-1-mnd1001-193258-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े स्कूलों में बढ़ा दाखिलों का रुझान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े स्कूलों में बढ़ा दाखिलों का रुझान
विज्ञापन
विज्ञापन
कई स्कूलों में छात्रों की तुलना में छात्राओं की संख्या अधिक
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिला मंडी में सीबीएसई पाठ्यक्रम से जुड़े स्कूलों में इस बार दाखिलों को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। कई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या हजार के करीब पहुंच गई है, जिससे आने वाले समय में आधारभूत सुविधाओं पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। जिले के अधिकतर स्कूलों में छात्रों के मुकाबले छात्राओं की संख्या अधिक दर्ज की गई है। अभी प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करसोग में बाल वाटिका से लेकर 12वीं कक्षा तक 1017 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें 564 छात्राएं और 453 छात्र शामिल हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनारसा में 506 विद्यार्थियों में से 268 छात्राएं और 238 छात्र हैं। इसी तरह बालीचौकी स्कूल में इस सत्र में 769 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तेबन में कुल 326 विद्यार्थियों में 161 छात्राएं और 164 छात्र हैं, जहां छात्रों की संख्या छात्राओं से केवल चार अधिक है।
बाॅक्स
जिले के सीबीएसई स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। करसोग सहित कुछ स्कूलों में यह आंकड़ा एक हजार के पार पहुंच चुका है, जबकि अन्य स्कूलों में भी दाखिलों को लेकर अच्छा उत्साह बना हुआ है। -यशवीर धीमान, उच्च शिक्षा उपनिदेशक
Trending Videos