सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The union was enraged by the order to send lecturers to primary classes.

Mandi News: प्रवक्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में भेजने के आदेश पर भड़का संघ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
The union was enraged by the order to send lecturers to primary classes.
विज्ञापन
कहा- 11वीं और 12वीं की पढ़ाई पर पड़ेगा विपरीत असर
Trending Videos

शिक्षा विभाग से आदेश वापस लेने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग की ओर से प्रवक्ताओं को प्राथमिक विद्यालयों में भेजने संबंधी हालिया आदेश का हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने कड़ा विरोध किया है। संघ ने इसे अव्यवहारिक बताते हुए आदेश को तुरंत वापस लेने की मांग की है। संघ के राज्य महासचिव इंद्र सिंह ठाकुर, मुख्य संगठन सचिव रंगीला ठाकुर, मुख्य प्रेस सचिव जयराम शर्मा, जिला मंडी अध्यक्ष देवेंद्र कुमार और महिला विंग की अध्यक्ष ललिता बांगिया ने संयुक्त बयान में कहा कि विभाग की ओर से जारी पत्र में प्रवक्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, जो किसी भी दृष्टि से तर्कसंगत नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रवक्ताओं की नियुक्ति विशेष रूप से जमा एक और जमा दो कक्षाओं के शिक्षण के लिए की जाती है। ऐसे में उन्हें प्राथमिक विद्यालयों में तैनात करना उचित नहीं है।
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि प्रवक्ताओं को प्राथमिक कक्षाओं में लगाया गया तो जमा एक और जमा दो जैसी महत्वपूर्ण कक्षाओं की पढ़ाई प्रभावित होगी, जिससे विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा और कॅरिअर पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है तथा उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पाएगी। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि प्राथमिक स्तर पर शिक्षण के लिए जेबीटी और डीएलएड जैसे विशेष प्रशिक्षण अनिवार्य हैं और इन्हीं योग्यताओं के आधार पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाती है। ऐसे में प्रवक्ताओं से प्राथमिक कक्षाएं पढ़वाना न केवल शिक्षण व्यवस्था के विरुद्ध है, बल्कि छोटे बच्चों के हितों के भी खिलाफ है। संघ ने शिक्षा विभाग से मांग की है कि विद्यार्थियों और शिक्षकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस आदेश को शीघ्र वापस लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed