सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Three Kazakhstani paragliders, flying from Bir-Billing, landed in Gora.

Mandi News: बीड़-बिलिंग से उड़े कजाकिस्तान के तीन पैराग्लाइडर गोरा में उतरे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Three Kazakhstani paragliders, flying from Bir-Billing, landed in Gora.
लडभड़ोल के गोरा में इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद कजाकिस्तान के दो पैराग्लाइडर। संवाद - फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
विज्ञापन
घने बादलों और बारिश के कारण पैराग्लाइडरों ने की इमरजेंसी लैंडिंग
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। तहसील मुख्यालय लडभड़ोल से कुछ दूरी पर स्थित गोरा नामक स्थान पर मंगलवार दोपहर अचानक लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसमान से अचानक तीन पैराग्लाइडर खेतों में उतर आए। आसमान में छाए घने बादलों और बारिश के कारण पैराग्लाइडरो को यहां इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। आसमान से अचानक पैराग्लाइडर को उतरते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कजाकिस्तान के पैराग्लाइडरो में अलेक्स और युवरा के साथ बीड़ निवासी गौरव ने विश्व विख्यात पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से उड़ान भरी थी। उड़ान के दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में घने बादल छाने के साथ ही बारिश शुरू हो गई। खराब मौसम के कारण वे लडभड़ोल तहसील क्षेत्र की ओर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतरे को भांपते हुए पायलटों ने सूझबूझ का परिचय दिया और गोरा में समतल खेतों को देखकर वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कर दी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद कजाकिस्तान के विदेशी मेहमान अलेक्स ने बताया कि उन्हें यहां के स्पोर्ट्स बहुत पसंद हैं। उन्होंने बताया कि पहली बार साल 2006 में यहां आया था। उसके बाद से वह हर साल अक्तूबर महीने में यहां आता रहा हूं, लेकिन इस साल मार्च में भारत आने का फैसला किया। कहा कि यह पैराग्लाइडिंग के लिए एक बहुत अच्छी जगह है। यहां के बड़े पहाड़ों और मैदानों में कई दिलचस्प ट्रैक मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed