सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Tradition Six goddesses remain veiled for a week on Mahashivratri, and do not even participate in the Jaleb

परंपरा: महाशिवरात्रि में एक हफ्ता घूंघट में रहेंगी छह देवियां, जलेब में भी नहीं करती हैं शिरकत

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 11 Feb 2026 10:30 AM IST
विज्ञापन
सार

देव समागम मंडी महाशिवरात्रि के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में एक सप्ताह तक सभी देवियां राजमहल में रानियों के निवास स्थान रूपेश्वरी बेहड़े में घूंघट में वास करती हैं। जानें सदियों पुरानी परंपरा के बारे में...

Tradition Six goddesses remain veiled for a week on Mahashivratri, and do not even participate in the Jaleb
महाशिवरात्रि में शिरकत करने वालीं नरोल देवियां । फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

देव समागम मंडी महाशिवरात्रि के अंतरराष्ट्रीय महोत्सव में सदियों पुरानी परंपराओं को आज भी निभाया जा रहा है। 16 से 22 फरवरी तक चलने वाले इस महोत्सव के लिए हर बार की तरह इस बार भी छह नरोल देवियों को निमंत्रण भेजा गया है।

Trending Videos


मां बगलामुखी, देवी बूढ़ी भैरवा पंडोह, देवी काश्मीरी माता, धूमावती माता पंडोह, देवी बुशाई राज माता कैहनवाल और रूपेश्वरी राजमाता न तो जलेब में शिरकत करेंगी और न ही पड्डल मैदान में होने वाले देव समागम का हिस्सा बनेंगी। महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान एक सप्ताह तक सभी देवियां राजमहल में रानियों के निवास स्थान रूपेश्वरी बेहड़े में घूंघट में वास करती हैं। रियासतकाल से चली आ रही देव समागम शिवरात्रि में रानियों से सखी प्रेम को नरोल देवियां आज भी निभा रही हैं। देवी बूढ़ी भैरवा मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश कुमार ने कहा कि देवी घूंघट डालकर राजमहल में एकांत वास करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले की समाप्ति पर निकलेंगी बेहड़े से बाहर: राजाओं की रियासतें नहीं रहीं, लेकिन देवियां महोत्सव में छोटी काशी मंडी में आती हैं, लेकिन मेले में शिरकत करने की बजाए रूपेश्वरी बेहड़े में घूंघट में ही विराजमान रहती हैं। मेले की समाप्ति पर ही सभी देवियां बेहड़े से बाहर निकल कर एक दूसरे से मिलने करने के बाद अगले वर्ष दोबारा मिलने का वादा कर अपने अपने स्थानों के लिए प्रस्थान करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed