सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Transport Corporation bus gasps near Kataula, passengers upset

Mandi News: कटौला के पास हांफी परिवहन निगम की बस, यात्री परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Transport Corporation bus gasps near Kataula, passengers upset
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

कटौला (मंडी)। कुल्लू से वाया कटौला-बजौरा मार्ग पर परिवहन निगम की बस वीरवार सुबह तकनीकी खराबी के कारण कटौला के पास हांफ गई। इससे बस में बैठे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बस में अधिकतर कॉलेज के विद्यार्थी और सरकारी कर्मचारी सफर कर रहे थे, जिससे उन्हें समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हुई। कुछ समय बाद तकनीकी समस्या को ठीक कर बस को दोबारा रूट पर रवाना कर दिया गया।

स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चलने वाली अधिकतर बसों की स्थिति ऐसी ही है। बसें आए दिन बीच रास्ते पर खराब हो रही हैं। नेहा कुमारी ने बताया कि वह रोज इसी बस से मंडी कॉलेज जाती हैं। बस के खराब होने से उन्हें दिक्कतें सामने आ रही हैं। राजेश कुमार का कहना है कि यदि बसों की नियमित जांच और समय पर रखरखाव किया जाए तो इस तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने परिवहन निगम से मांग की है कि इस मार्ग पर चलने वाली बसों की तकनीकी स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों ने परिवहन निगम प्रबंधन से आग्रह किया है कि बसों की समय-समय पर सर्विसिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों और लोगों को सुरक्षित एवं सुचारु परिवहन सुविधा मिल सके। हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने बताया कि बस में तकनीकी खराबी को समय रहते दूर कर रूट के लिए रवाना कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed