सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Workers taught the lesson of discipline: Champa

कार्यकर्ताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ : चंपा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Workers taught the lesson of discipline: Champa
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में की बैठक, अनावश्यक बयानबाजी से बचने की दी हिदायत
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। विस क्षेत्र जोगिंद्रनगर में वीरवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की। इसमें कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। पार्टी के विरुद्ध किसी भी प्रकार की खींचतान और अनावश्यक बयानबाजी करने से बचने की हिदायत दी। अलग-अलग गुटों में बंटी कांग्रेस को संगठित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
चंपा ठाकुर ने कहा कि पार्टी लाइन से हटकर सार्वजनिक मंच पर ऐसी बयानबाजी जो सरकार की छवि को धूमिल कर सकती है, से कार्यकर्ता परहेज करें। केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने और कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों के तीन साल को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने कहा कि मौजूदा कांग्रेस सरकार के सहयोग से बिना किसी ओहदे के उन्होंने क्षेत्र के चहुंमुखी विकास को लेकर यथासंभव प्रयास किए हैं। कांग्रेस नेता राकेश चौहान ने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए वह बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं की बैठक में मौजूद कांग्रेस नेता प्रेमनाथ और जिला कांग्रेस कमेटी की पूर्व महासचिव शूचिका, अजय ठाकुर और गुरुशरण परमार ने जिला अध्यक्ष चंपा ठाकुर को आश्वस्त करवाया कि वे ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ संगठन की मजबूती के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं। बैठक में पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा और हीरा लाल भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed