{"_id":"69b54f45b33f228ae0038963","slug":"transport-services-in-saraj-constituency-are-hampered-with-buses-breaking-down-on-the-way-mandi-news-c-90-1-mnd1018-189170-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सराज विधानसभा क्षेत्र में हांफी परिवहन सेवाएं, रास्ते में खराब हो रहीं बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सराज विधानसभा क्षेत्र में हांफी परिवहन सेवाएं, रास्ते में खराब हो रहीं बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी-गाड़ागुशैण, छतरी-शिमला रूट पर चलने वाली एचआरटीसी की बसें खराब
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। प्रमुख रूटों पर चलने वाली बसें लगातार खराब हो रही हैं, जिससे सैकड़ों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपदा के आठ महीने बीत जाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। सराज के गाड़ागुशैण-मंडी रूट पर बस आपदा के बाद पहली बार चली थी, लेकिन बंजार के समीप मोहनी में खराब हो गई। इससे थाचाधार, जुफरकोट, खौली और घाट पंचायतों के सैकड़ों ग्रामीण जिला मुख्यालय मंडी पहुंचने में मुश्किल का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासी राम सिंह, श्याम लाल और कमला देवी ने बताया कि वे बाजार, अस्पताल और अन्य जरूरी कामों के लिए घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन बस नहीं आती। इसी तरह छतरी उपतहसील को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली मंडी-छतरी बस और राजधानी शिमला से छतरी को जोड़ने वाली शिमला-छतरी रूट की बसें भी छतरी में खराब पड़ी हुई हैं। इससे छतरी, ब्रेयोगी, गतू, मैहरीधार, काकड़ाधार और बगड़ाथाच सहित आठ पंचायतों के लोग मंडी और शिमला आने-जाने में असुविधा का सामना कर रहे हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी मुश्किल हो गया है। छतरी निवासी सुरेंद्र ठाकुर और प्रेम चंद ने बताया कि मरीजों को प्राइवेट वाहनों से ले जाना पड़ता है, जिससे खर्च कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, चिऊणी-मंडी बस सेवा 30 जून को आई आपदा के बाद से पूरी तरह बंद पड़ी है। बसों के न चलने से यात्रियों को मजबूरी में प्राइवेट वाहनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जो भारी किराया वसूल रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें लूट का शिकार होना पड़ रहा है। हरिद्वार-जंजैहली बस सेवा भी अभी बहाल नहीं हो पाई है। स्थानीय लोग एचआरटीसी प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि बसों की मरम्मत कर जल्द सेवा बहाल की जाए, ताकि सराज क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। किसान सभा के अध्यक्ष बिहारी लाल ने कहा कि यदि बसें समय पर नहीं चलीं तो जन आक्रोश बढ़ सकता है। उधर, एचआरटीसी मंडी के आरएम पीयूष शर्मा ने बताया कि इस संबंध में रिपोर्ट ली जाएगी।
Trending Videos