सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Video of youths drinking beer in a moving car on a four-lane road goes viral

Mandi News: फोरलेन पर चलती कार में बीयर पीते युवकों का वीडियो वायरल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Video of youths drinking beer in a moving car on a four-lane road goes viral
विज्ञापन
किरतपुर-मनाली मार्ग पर स्टंटबाजी, यातायात नियमों की खुली अवहेलना
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर बैहना और चक्कर के बीच 2 मई को एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें हरियाणा नंबर की कार में दो युवक चलती गाड़ी में बीयर पीते और खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट करते दिख रहे हैं। करीब 20 सेकंड के इस वीडियो में वे बोतल सड़क पर फेंकते भी नजर आते हैं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया।

यह वीडियो पीछे चल रही गाड़ी से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाला गया, जिसके बाद लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थानीय लोगों ने ऐसे पर्यटकों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी बल्ह राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि मामला सामने आते ही सुंदरनगर पुलिस ने वाहन का ऑनलाइन चालान कर दिया है और ऐसे मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed