सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers expressed happiness over the formation of Jyor Panchayat.

Mandi News: ज्योर पंचायत के गठन पर ग्रामीणों ने जताई खुशी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Villagers expressed happiness over the formation of Jyor Panchayat.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सुंदरनगर(मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल में ज्योर पंचायत के गठन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। रविवार को जांबला पंचायत की पूर्व प्रधान उर्मिला और पूर्व उपप्रधान मलागार राम की अगुवाई में ज्योर और जांबला के ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल सुंदरनगर में पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर से मिला। इस मौके पर ग्रामीणों ने पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह का आभार व्यक्त किया। पूर्व सीपीएस सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि ज्योर क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से अलग पंचायत के गठन की मांग चली आ रही थी। उन्होंने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के समक्ष रखा, जिसे ध्यान में रखते हुए अब ज्योर पंचायत का गठन संभव हो पाया है। नई पंचायत बनने से क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को प्रशासनिक सुविधाएं भी पहले से अधिक सुलभ होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed