सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Waterlogging on the highway brought the speed of vehicles to a halt.

Mandi News: हाईवे पर जलभराव से थम गई वाहनों की रफ्तार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 05:25 AM IST
विज्ञापन
Waterlogging on the highway brought the speed of vehicles to a halt.
जोगिंद्रनगर शहर के मंदिर रोड़ में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़क पर थमी वाहनों की रफ्तार। स्रोत जागरूक
विज्ञापन
बारिश से जोगिंद्रनगर की सड़कों में फैला कीचड़
Trending Videos

वाहन चालकों को करना पड़ा दिक्कतों का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। रविवार देर रात से हो रही बारिश से जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। उपमंडल की मुख्य सड़कों पर कीचड़ फैलने से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों को परेशान होना पड़ा। शहर की मंदिर सड़क बदहाल होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। हाईवे पर जगह-जगह पानी भरने से वाहनों की रफ्तार थम गई। सोमवार को बारिश के बीच ग्रामीण क्षेत्रों से शहर पहुंचे लोगों को अपने आवश्यक कार्य निपटाने में परेशान होना पड़ा। दुर्गम क्षेत्रों से परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी भी ठंड से कांपते रहे। बारिश और ठंड से शहर में कारोबार भी ठप रहा। कीचड़ से सटी सड़कों पर बसों के रूट भी प्रभावित हुए। हालांकि, किसान बारिश को फसलों के लिए अच्छा मान रहे हैं। ढेलू, हराबाग, जिमजिमा में बीजी गई गेहूं और अन्य फसलों के लिए बारिश वरदान मानी जा रही है। पेयजल योजनाओं पर बारिश का असर देखने को मिला है। वहीं, लडभड़ोल क्षेत्र में बिजली सेवाएं भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहीं। एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि उपमंडल जोगिंद्रनगर में रविवार देर शाम से सोमवार देर शाम तक जारी बारिश से किसी भी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed