{"_id":"69f738ba408795d37205fb8c","slug":"women-face-to-face-in-8-municipal-wards-mandi-news-c-90-1-mnd1001-195318-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: नगर निगम के 8 वार्डों में महिलाएं आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: नगर निगम के 8 वार्डों में महिलाएं आमने-सामने
विज्ञापन
विज्ञापन
एकमात्र वार्ड नंबर नौ पैलेस-2 में महिला-पुरुष उम्मीदवार
6 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस दोनों दलों में पुरुष उम्मीदवार
15 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के 30, निर्दलीय का आंकड़ा 29
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नगर निगम के 15 वार्डों में से 8 वार्डों में कांग्रेस और भाजपा की महिला उम्मीदवार आमने-सामने हैं। केवल वार्ड नंबर 9 पैलेस कॉलोनी-2, एकमात्र ऐसा वार्ड है जहां महिला उम्मीदवार का मुकाबला पुरुष प्रत्याशी से होगा। यहां भाजपा की सुमन ठाकुर का सामना कांग्रेस के पुरुष उम्मीदवार विनय शर्मा से है।
खलियार वार्ड में भी मुकाबला रोचक बना हुआ है, जहां कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों के साथ एक निर्दलीय महिला उम्मीदवार अलकनंदा हांडा भी मैदान में हैं। बाकी छह वार्डों में केवल पुरुष उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं।
नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। कई वार्डों में पुराने चेहरों पर भरोसा जताया गया है, जबकि कुछ स्थानों पर नए उम्मीदवारों को मौका देकर चुनावी समीकरणों में बदलाव किया गया है।
खलियार वार्ड में कांग्रेस के प्रवीण कुमार के सामने भाजपा के रणवीर सिंह हैं। पुरानी मंडी में कांग्रेस की रेखा कश्यप और भाजपा की सरिता हांडा आमने-सामने हैं। पड्डल वार्ड में कांग्रेस की नीलम शर्मा का मुकाबला भाजपा की निर्मल वर्मा से है। नेला वार्ड में कांग्रेस की नर्वदा मोहन और भाजपा की मंजू देवी चुनाव लड़ रही हैं। मंगवाई में कांग्रेस की रजनी चंद्रा और भाजपा की कृष्णा ठाकुर आमने-सामने हैं।
सन्यारड में कांग्रेस के विनोद कुमार के खिलाफ भाजपा के वीरेंद्र आर्य चुनावी मैदान में हैं। तल्याहड़ में कांग्रेस के रूपेश कुमार और भाजपा के जितेंद्र सिंह के बीच मुकाबला है। पैलेस-1 में कांग्रेस की नीम दासी और भाजपा की गुरदीप कौर प्रत्याशी हैं।
इसी तरह पैलेस-2 में कांग्रेस के विनय शर्मा और भाजपा की सुमन ठाकुर के बीच सीधा मुकाबला है। सुहड़ा वार्ड में कांग्रेस की सुषमा कुमारी और भाजपा की नेहा कुमारी आमने-सामने हैं। समखेतर में कांग्रेस के गौरव शर्मा और भाजपा के जितेंद्र शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। भगवाहन वार्ड में कांग्रेस के तजेंद्र सिंह और भाजपा के गगन कश्यप मैदान में हैं। थनेहड़ा में कांग्रेस की गीतांजलि और भाजपा की रजनी शर्मा के बीच मुकाबला है। बैहना में कांग्रेस के धन देव और भाजपा के गुरबचन सिंह उम्मीदवार हैं, जबकि दौंधी वार्ड में कांग्रेस की अंजय कुमारी और भाजपा की रीता देवी चुनाव लड़ रही हैं।
भाजपा और कांग्रेस के सभी वार्डों में कुल 30-30 उम्मीदवार मैदान में हैं, जबकि करीब इतने ही 29 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
Trending Videos