सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women wandered around with gas cylinders on their heads, only to return after hours of waiting.

Mandi News: महिलाएं सिर पर गैस सिलिंडर उठाकर भटकती रहीं, घंटों इंतजार के बाद लौटीं

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Women wandered around with gas cylinders on their heads, only to return after hours of waiting.
विज्ञापन
सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक परेशान हुए ग्रामीण
Trending Videos

ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की गाड़ी न पहुंचने से शहर में पहुंची महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी के कारण ग्रामीण महिलाओं का शनिवार का दिन हाईवे किनारे ही बीत गया। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर की गाड़ी न पहुंचने के कारण कई महिलाओं को कई किलोमीटर का सफर तय करना पड़ा। जब वे शहर की गैस एजेंसी पहुंचीं तो वहां पहले से मौजूद उपभोक्ताओं की भीड़ ने उनके सामने नई परेशानियां खड़ी कर दीं।
केंद्रीय अनाज भंडारण स्टोर के पास स्थित गैस एजेंसी में सुबह नौ बजे पहुंची महिलाओं को सिलिंडर लेने के लिए दोपहर दो बजे तक इंतजार करना पड़ा। करीब बारह बजे मुख्य गोदाम से शहर पहुंची गैस की गाड़ी को देखकर कुछ महिलाएं सिलिंडर सिर पर उठाकर लौटती रहीं, लेकिन उपभोक्ताओं की अधिक भीड़ के कारण कई महिलाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को तीन सौ से अधिक रसोई गैस सिलिंडर वितरित किए गए। इस दौरान शहर की गैस एजेंसी के पास लगभग 100 उपभोक्ताओं को ही सिलिंडर मिल पाए। ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग रूटों पर 200 सिलिंडर उपलब्ध कराए गए। गैस उपभोक्ताओं के अनुसार सरकाघाट सड़क के पास स्थित शहर की गैस एजेंसी में शनिवार को 150 से अधिक लोग पहुंच गए थे। शहरी उपभोक्ताओं राम लाल, प्यार चंद, सचिन और विवेक ने बताया कि भीड़ के कारण महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर लेने में विशेष परेशानी का सामना करना पड़ा।
सिविल सप्लाई कार्पोरेशन एवं उपभोक्ता मामले के निरीक्षक केसी पूरी ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है और तीन हजार लीटर मिट्टी के तेल की भी डिमांड भेजी गई है। इसकी उपलब्धता होने के बाद उपभोक्ताओं को आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed