{"_id":"69ccf91987cc4091b1079d02","slug":"womens-handmade-products-attracted-everyones-attention-mandi-news-c-90-1-mnd1023-191243-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा सबका ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों ने खींचा सबका ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन
मेले के शुभारंभ पर रामलीला मैदान में सजी प्रदर्शनी
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के शुभारंभ पर इस बार हस्तकलाओं की विशेष झलक देखने को मिल रही है। महिलाओं की ओर से बनाए गए पारंपरिक व घरेलू उत्पाद प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण बने हुए हैं। जूट के धागों से बने सजावटी सामान, गद्दी परांदा और झूमर जैसी वस्तुएं तेजी से बिक रही हैं।
राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं रजनी, दीपा और गीतांजलि के उत्पादों को भी काफी सराहना मिल रही है। पुराने सामान से तैयार किए गए हेयर क्लिप, पेन होल्डर, रंग-बिरंगे फूल और अन्य सजावटी वस्तुएं ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
इसके अलावा टेडी बियर रिंग, पर्स, आइसक्रीम डिब्बों की टोकरियां, कैंडल, हर्बल साबुन, हल्दी का अचार, कोदरे के बिस्कुट और फलों की जैली जैसी वस्तुएं भी बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जिन्हें खरीदने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X