{"_id":"69d4f2a4372a14a2f60b622c","slug":"youth-caught-stealing-oxygen-pipe-mandi-news-c-90-1-ssml1025-192031-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: ऑक्सीजन पाइप चोरी करने वाला युवक पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: ऑक्सीजन पाइप चोरी करने वाला युवक पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Updated Wed, 08 Apr 2026 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान, परिजनों की अपील पर चेतावनी देकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में ऑक्सीजन प्लांट से पाइप चोरी करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में युवक चोरी किए पाइप को ले जाते दिखाई दिया, जिसके आधार पर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। पकड़ा गया युवक मंडी शहर की पैलेस कॉलोनी का निवासी है और नशे का आदी बताया जा रहा है। पूछताछ के दौरान युवक ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। हालांकि उसने अस्पताल में पूर्व में हुई अन्य चोरी की घटनाओं में शामिल होने से इनकार किया है।
करीब 15 दिन पहले क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में नर्सिंग स्कूल के समीप स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से तांबे का पाइप चोरी हुआ था। रात के समय सुरक्षा कर्मियों ने पाइप से ऑक्सीजन लीक होने की आवाज सुनी। जांच करने पर पाया गया कि पाइप को क्षतिग्रस्त कर उसका कुछ हिस्सा चुरा लिया गया था। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले की शिकायत शहरी चौकी में दी थी। जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें युवक पाइप ले जाता हुआ नजर आया। इसके आधार पर उसे पकड़कर अस्पताल प्रबंधन को सूचित किया गया।
युवक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से माफी मांगते हुए मामला आगे न बढ़ाने की अपील की और नुकसान की भरपाई करने का आश्वासन दिया। युवक ने भी भविष्य में इस तरह की घटना न करने और बिना कारण अस्पताल परिसर में न आने का लिखित आश्वासन दिया है। उधर, अस्पताल के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने कहा कि परिजनों के आग्रह पर युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उससे लिखित में भविष्य में ऐसी गलती न करने का आश्वासन लिया गया है। साथ ही परिजनों ने हुए नुकसान की भरपाई करने की बात भी कही है।
Trending Videos