{"_id":"69d62a58b596edb8b20a62ba","slug":"video-jairam-thakur-said-we-never-opposed-the-ops-but-now-the-government-itself-is-exploring-alternative-avenues-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"जयराम ठाकुर बोले- हमने कभी नहीं किया ओपीएस का विरोध, लेकिन अब सरकार खुद ही तलाश रही दूसरे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयराम ठाकुर बोले- हमने कभी नहीं किया ओपीएस का विरोध, लेकिन अब सरकार खुद ही तलाश रही दूसरे रास्ते
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर का कहना है कि उन्होंने न कभी ओपीएस का विरोध किया था और न ही आगे करेंगे। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता में पूछे गए सवाल के जवाब में जयराम ठाकुर ने कहा कि पूर्व में प्रदेश में रही भाजपा सरकार के दौरान उन्होंने केंद्र के समक्ष भी इस मुद्दे को उठाया था। प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बाद भी कांग्रेस ने इस मुद्दे को भुनाया और लाभ लेकर चुनाव जीता। लेकिन अब प्रदेश कांग्रेस सरकार स्वयं आर्थिक बदहाली का रोना रोते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को यूपीएस की ओर जाने को कह रही है। जयराम ने कहा कि आज प्रदेश की आर्थिक हालत इतनी माली हो चुकी है कि 2027 में प्रदेश पर आर्थिक संकट उत्पन्न होने वाला है। क्योंकि इसी साल प्रदेश में सबसे ज्यादा सेवानिवृत्तियां होंगी। उस समय ओपीएस के कारण उत्पन्न होने वाले परिणाम सामने आएंगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार आए दिन जिस तरह से अपने फैसलों को बदल रही है, उससे साफ झलक रहा है कि अधिकारियों और सरकार के बीच विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो गई है। नेता प्रतिपक्ष ने पिछले कल जारी अधिसूचना का जिक्र करते हुए कहा कि सुबह सरकार कहती है कि रिटायर्ड व टायर्ड अधिकारियों-कर्मचारियों को सेवा विस्तार नहीं दिया जाएगा। लेकिन शाम को मालूम पड़ता है कि सरकार ने लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त एसडीओ को सेवा विस्तार दे दिया है। मौजूदा सरकार के कार्यकाल मे सीएम सुक्खू पर ब्यूरोक्रेरी पूरी तरह से हावी हो चुकी है और सुक्खू उनके साथ असहाय होकर खड़े हैं। प्रदेश में अब ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है कि कांग्रेस की यह सरकार राम भरोसे चल रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।