{"_id":"6a25463fbd2f9b12330b3f4c","slug":"650-grams-of-chitta-and-6-grams-of-crystal-meth-recovered-from-three-chandigarh-youths-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-161887-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चंडीगढ़ के तीन युवकों से 6.50 ग्राम चिट्टा और 6 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चंडीगढ़ के तीन युवकों से 6.50 ग्राम चिट्टा और 6 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोर्ट में पेश किए तीनों आरोपियाें को भेजा पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई में पुलिस ने चंडीगढ़ के तीन युवकों से 6.50 ग्राम चिट्टा और 6 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंडीगढ़ सेक्टर-40ए निवासी 24 वर्षीय साहिल ढल, सेक्टर-23सी निवासी 27 वर्षीय गौरव ठाकुर और सेक्टर-42बी निवासी 31 वर्षीय वीकरण शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से पुलिस की रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कोटखाई थाना की पुलिस टीम हुल्ली क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने एक वाहन में सवार संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके पास से 6.50 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 6 ग्राम क्रिस्टल मेथ बरामद की गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 51/2026 एनडीपीएस अधिनियम की धारा 21 एवं 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
Trending Videos