सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cluster level sports competition begins in Dalash

Rampur Bushahar News: दलाश में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Cluster level sports competition begins in Dalash
एसवीएम दलाश में शुरू हुई प्रतियोगिता में प्रस्तुति देती छात्रा। संवाद
विज्ञापन
आठ स्कूलों के 550 छात्र और छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश (कुल्लू)। सरस्वती विद्या मंदिर दलाश में रविवार को 36वें संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ हिमाचल ग्रामीण बैंक दलाश शाखा के प्रबंधक संजय नेगी ने किया। संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में आनी संकुल के आठ विद्यालय के 550 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। 36वें संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में खेलकूद, शैक्षणिक, योग और सांस्कृतिक प्रतियोगिता के साथ वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। विद्यालय प्रधानाचार्य दलीप वर्मा ने मुख्यातिथि का टोपी मफलर भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने अपने भाषण में बच्चों को खेलकूद प्रतियोगिता की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article