सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A campaign calling for cow respect was launched

Rampur Bushahar News: आनी में गो माता के संरक्षण के लिए की आवाज बुलंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A campaign calling for cow respect was launched
आनी में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत आयोजित बैठक में मौजूद सदस्य। संवाद
विज्ञापन
. गो सम्मान के लिए आह्वान अभियान का हुआ शुभारंभ
Trending Videos

. राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजेंगे ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। सड़कों पर लावारिस गोवंश के संरक्षण के लिए गोसेवा समिति ने गो सम्मान अभियान शुरू किया है। जिला कुल्लू के आनी में इस अभियान को लेकर मंगलवार को एक विशेष बैठक हुई। बैठक में राजस्थान से आए गो सम्मान मुख्य संयोजक बाबा शिव राम महाराज और सह संयोजक बाबा अंगद दास ने विशेष रूप से भाग लिया। अध्यक्षता गो सेवा समिति जिला कुल्लू के संयोजक ज्ञान चंद ठाकुर ने की। इनके साथ जिला के सह संयोजक दुनी चंद मौजूद रहे। बैठक में गोवंश की वर्तमान दुर्दशा पर चिंता जताई गई। राजस्थान से आए मुख्य संयोजक बाबा शिव राम महाराज ने कहा कि जिस पहाड़ी गाय के शरीर में संसार के 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास है और हमारे ग्रामीण समाज में जिस गाय को गो माता के तुल्य माना गया है और पूजा की जाती है। उसकी दुर्दशा आज मानवीय उपेक्षा के कारण बद से बदतर हो गई है, जो हिंदू हमारे समाज और सनातन संस्कृति के चिंता का विषय है। गोवंश की आज बूचड़खाने में बड़े पैमाने पर हत्या की जा रही है, जिसकी रोकथाम के लिए हिंदुओं को आगे आकर गो सम्मान आह्वान अभियान में सक्रिय रूप से जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि गो माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए हिमाचल प्रदेश में हर उपमंडल, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर गो सेवा समितियों का गठन किया जाएगा और गोवंश की रक्षा के लिए व्यापक स्तर पर अभियान छेड़ा जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 27 अप्रैल और 27 जुलाई को समूचे राष्ट्र में गो सम्मान दिवस मनाया जाएगा। इस दिवस पर प्रत्येक उपमंडल स्तर पर गो सेवा समितियों की ओर से एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा जाएगा, जिसमें गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, गो रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बनाने और भारत वर्ष में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने जैसी मांगे प्रमुख रहेंगी। इस मौके पर व्यापार मंडल प्रधान विनोद चंदेल, श्यामा नंद, ललित सोनी, रिंकू राणा, लोकेश कुमार, गुलाब ठाकुर, ललित शर्मा, छबिंद्र शर्मा, बोध नायारण गौड़, उत्तम सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article