सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A large section of the NH in Ratanpur has caved in, making travel risky

Rampur Bushahar News: रतनपुर में एनएच का धंस गया है बड़ा हिस्सा, जोखिमभरा सफर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
A large section of the NH in Ratanpur has caved in, making travel risky
ज्यूरी के साथ रतनपुर में एनएच धंसने से बढ़ा हादसों का खतरा। संवाद
विज्ञापन
अभियान-5 : कई बार दोपहिया वाहन संतुलन बिगड़ने से हो चुके हैं दुर्घटनाग्रस्त
Trending Videos

न एनएच को दुरुस्त किया और न सुरक्षा के किए इंतजाम
जल्द ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बढ़ सकती है मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। ज्यूरी के पास रतनपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग-पांच का काफी बड़ा हिस्सा धंसने के कारण खतरा बढ़ गया है। यहां से सफर रात को वाहनों के लिए ज्यादा खतरनाक बन गया है। रोजाना खतरे के साये में हजारों लोग सफर करने को मजबूर हैं। कई बार दोपहिया वाहन संतुलन बिगड़ने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है, लेकिन एनएचएआई ने अभी तक यहां न एनएच को दुरुस्त किया और न सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। सुरक्षा दीवार भी नहीं बनवाई गई है। नेशनल हाईवे पर रोज हजारों छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। रतनपुर में एनएच का आधे हिस्सा धंसने से सभी छोटे-बड़े वाहन पहाड़ी की तरफ ही चलते हैं। कच्ची और धंसी हुई जगह से गुजरना जोखिमभरा है। रात को वाहन कच्चे और धंसे भाग में जाते हैं, तो वो हिचकोले खाते निकलते हैं।
धंसी जगह से गाड़ी निकालना खतरनाक
क्षेत्र के राकेश, राहुल, बल्लू, भीम सिंह, भानु और अरविंद का कहना है कि रतनपुर में नेशनल हाईवे सड़क काफी धंस गया है। धंसी हुई जगह से गाड़ी निकालना खतरनाक है। एनएचएआई को एनएच को जल्द ठीक करना चाहिए, वरना कभी भी कोई हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एनएच की धंसी हुई जगह को जल्द गटका और मलबा भरवा समतल किया जाएगा, ताकि किसी वाहन को नुकसान न हो। -- दिनेश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, एनएचएआई



रतनपुर में एनएच की धंसी हुई जगह के पास सुरक्षा दीवार बनवाने का एस्टीमेट केंद्र सरकार को दिल्ली भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही टेंडर लगाए जाएंगे। इसके बाद सड़क को सुरक्षित करने के लिए दीवार लगाई जाएगी। - करतार चंद शर्मा, सहायक अभियंता, एनएचएआई रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article