सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A special economic package should be announced for the Gaddi community

गद्दी समुदाय के लिए विशेष आर्थिक पैकेज की हो घोषणा : नेगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने कहा कि गद्दी समुदाय के लिए सरकार विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा करे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का गद्दी समुदाय एक बार फिर प्रदेश सरकार के बजट में स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहा है। एक ओर सरकार दालों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान किया है, वहीं गद्दी समुदाय की आजीविका का मुख्य आधार ऊन आज मात्र 30 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर बिक रही है। यह अत्यंत चिंताजनक है कि इस महत्वपूर्ण उत्पाद के लिए अब तक किसी प्रकार का एमएसपी निर्धारित नहीं किया गया है। गद्दी समुदाय के लोग हिमाचल के सबसे दुर्गम और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों में रहकर अपनी आजीविका चलाते हैं। कठोर मौसम, सीमित संसाधनों और जीवन के निरंतर खतरों के बावजूद वे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक धरोहर में अपना अमूल्य योगदान देते हैं। प्रश्न यह उठता है कि आखिर कब तक प्रदेश सरकार इस मेहनतकश और समर्पित समुदाय को इसी प्रकार नजर अंदाज करती रहेगी। क्या गद्दी समुदाय की समस्याएं और उनकी आजीविका सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article