सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rain and hailstorm in Dalash cause heavy losses to gardeners

Rampur Bushahar News: दलाश में बारिश और ओलावृष्टि से बागवानों को भारी नुकसान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm in Dalash cause heavy losses to gardeners
दलाश क्षेत्र में मौसम की मार से प्रभावित हुई सेब की फ्लावरिंग। संवाद
विज्ञापन
मौसम प्रतिकूल होने के कारण बागवानों की चिंता बरकरार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
दलाश
(कुल्लू)। दलाश क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से बागवानों को भारी नुकसान पहुंचा है। सेब की फसल को भारी क्षति हुई है। अभी भी मौसम खराब होने के कारण बागवानों की चिंता बरकरार है। बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि ने बागवानों को परेशानी में डाल दिया है। सेब की अच्छी फसल के लिए इन दिनों मौसम साफ रहने और गर्मी की आवश्यकता होती है, लेकिन, ठंड और बारिश से बागवान चिंतित हैं। दलाश और आसपास की पंचायतों में ओलावृष्टि से बागवान चिंतित हैं। इस वर्ष बागवानों ने सेब की अच्छी फसल की उम्मीद लगाई थी, लेकिन ठंड, बारिश और ओलावृष्टि से झटका लगा है। बागवान विनोद शर्मा, ध्यान वर्मा, जिया लाल, देवराज, मोहर सिंह और देवराज ने कहा कि हर साल प्राकृतिक आपदा की मार झेलने को मजबूर हैं। सर्दियों में सूखा और फ्लाॅवरिंग के दौर में बारिश, अंधड़ सहित ओलावृष्टि ने सेब की फसल के उत्पादन को प्रभावित किया है। फूलों की सेटिंग न होने से फल नहीं लगेंगे और बागवानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यदि मौसम अभी भी साफ नहीं हुआ और ओलावृष्टि हुई, तो बागवानों को और अधिक आर्थिक झटका लगेगा। सेब प्रमुख नकदी फसल होने के कारण बागवानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed