{"_id":"69d624a1b596edb8b20a629d","slug":"video-rampur-bushahr-bansi-lal-handed-command-of-pensioners-welfare-association-devthi-zone-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रामपुर बुशहर: बंसी लाल को सौंपी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन देवठी जोन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर बुशहर: बंसी लाल को सौंपी पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन देवठी जोन की कमान
Ankesh Dogra
Updated Wed, 08 Apr 2026 03:19 PM IST
Link Copied
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन खंड रामपुर की बैठक देवठी जोन में आयोजित हुई। बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया और लंबित मांगें पूरी न होने पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरने का एलान किया। देवठी जोन के चुनाव रामपुर खंड के अध्यक्ष बुद्धि सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुए। इस अवसर पर प्रदेश कार्य समिति के उपाध्यक्ष अमोलक राम और खंड रामपुर के कोषाध्यक्ष मदन बुशैहरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पेंशनरों को अपने संघर्ष और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। बैठक में बंसीलाल को देवठी जोन का अध्यक्ष चुना गया। कर्मचंद को महामंत्री, सूरत राम और सत्य प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष ताराचंद भंडारी और उपाध्यक्ष मोहनलाल नाकटा को चुना गया। इसके अलावा गोपाल धुली को मुख्य सलाहकार, बुद्धि सिंह मेहता को सलाहकार, चुन्नीलाल और सागर दास को संगठन सचिव चुना गया। बैठक में फैसला लिया कि देवठी जाेन की अगली बैठक 6 जून को होगी। बैठक में पेंशनरों ने वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत हुए पेंशनरों की भारी भरकम राशि आज तक न दिए जाने पर भारी रोष जताया। पेंशनरों ने स्वास्थ्य भत्तों का भुगतान न होने पर भी नाराजगी जताई। महंगाई भत्ते की किस्तों को जल्द जारी करने की भी मांग रखी। बैठक में सरकार को चेतावनी दी कि यदि जल्द पेंशनरों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो पेंशनर सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे। बैठक में पेंशनरों ने 30 मार्च को शिमला में निकाली गई महारैली और धरने प्रदर्शन के सफल आयोजन पर संयुक्त संघर्ष समिति हिमाचल प्रदेश, पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश और शिमला की कार्यकारिणी का आभार जताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।