{"_id":"69ca66d44042c8d9e708d755","slug":"aam-aadmi-party-came-out-in-support-of-pensioners-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157123-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पेंशनरों के हक में उतरी आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पेंशनरों के हक में उतरी आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
विज्ञापन
किन्नौर जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने सरकार को घेरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
हिमाचल प्रदेश के पेंशनरों की ओर से शिमला में विधानसभा घेराव और महारैली को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। किन्नौर जिला अध्यक्ष मनीष कुमार नेगी ने प्रदेश सरकार के रवैये की कड़ी निंदा की है। मनीष ने कहा कि पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति की मांगें पूरी तरह जायज हैं। साल 2016 से 2022 तक का बकाया भुगतान, 147 महीनों का महंगाई भत्ता और 13 प्रतिशत लंबित डीए न देना बुजुर्गों के सम्मान के साथ खिलवाड़ है। सरकार की चुप्पी यह दर्शाती है कि उसे प्रदेश के बुजुर्गों की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने कहा कि आंदोलन कर रहे पेंशनरों का यह नारा है कि हम न भाजपा के हैं न कांग्रेस के इस लड़ाई की सच्चाई को साबित करता है। आम आदमी पार्टी ने सरकार से पेंशनरों की बकाया राशि का तुरंत भुगतान करने और महंगाई भत्ता जारी करने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि सरकार ने पेंशनरों की मांगों का जल्द समाधान नहीं निकाला, तो आम आदमी पार्टी पेंशनरों के साथ मिलकर आंदोलन को और तेज करेगी। आम आदमी पार्टी इस हक की लड़ाई में बुजुर्ग पेंशनरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
Trending Videos