सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Public toilets in Dalash Bazaar have been closed for the past six monthsPublic toilets in Dalash Bazaar have been closed for the past six months

Rampur Bushahar News: दलाश बाजार में 6 महीने से बंद पड़े सार्वजनिक शौचालय

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Public toilets in Dalash Bazaar have been closed for the past six monthsPublic toilets in Dalash Bazaar have been closed for the past six months
दलाश बस अड्डे में बने सार्वजनिक शौचालय में 6 माह से लटका ताला। संवाद
विज्ञापन
दलाश (कुल्लू)। सात पंचायतों के मुख्यालय दलाश में सार्वजनिक शौचालय में 6 महीने से ताला लटका हुआ है। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। महिला और पुरुष दोनों शौचालय बंद पड़े हैं। लोगों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को झेलनी पड़ रही है। दलाश बाजार में दो सार्वजनिक शौचालय बनाए गए हैं। एक दलाश बस अड्डे के पास और दूसरा मेला मैदान सौह के पास बना है। खुले में शौच जाने से बीमारियों का खतरा बना हुआ है। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन और स्थानीय पंचायत से बंद पड़े दोनों शौचालयों को जल्द खोलने की मांग की है। दलाश पंचायत सचिव संतोष ठाकुर ने बताया कि शरारती तत्व शौचालय में गंदगी फैला रहे हैं, जिस कारण बस अड्डे पर गंदगी और बदबू फैल रही है। जल्द ही सफाई कर्मचारी की व्यवस्था कर शौचालय को खोल दिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article