{"_id":"69cd19d5365a0f7c9b0ceb38","slug":"students-gave-a-wonderful-performance-in-the-march-past-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157244-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल छात्रों ने दिखाया जोश और कैरम में प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल छात्रों ने दिखाया जोश और कैरम में प्रतिभा
विज्ञापन
सर्वपल्ली बीएड एमएड कॉलेज नोगली में वॉलीबाल प्रतियोगिता में भाग लेते प्रशिक्षु। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
. सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
. सामाजिक समरसता, सहयोग और सम्मान की भावना सिखाता है खेल : डॉ. मुकेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड, एमएड एवं डिग्री कॉलेज बालना नोगली में बुधवार से पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्थान के संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने किया। पहले दिन भव्य मार्च पास्ट से हुई। विभिन्न सदनों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा बुधवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता में जोश दिखाया और कैरम में प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पांच दिन तक संस्थान के छात्र विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, रिले रेस, थ्री-लेग रेस, सैक रेस, खो-खो, टेबल टेनिस, कैरम, क्रिकेट, शतरंज, लंबी कूद, ऊंची कूद, जेवलिन थ्रो, शॉट पुट, बैडमिंटन और वॉलीबाल खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। संस्थापक डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के साथ-साथ खेल प्रतिभा को निखारने में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि यह खेल महोत्सव विद्यार्थियों के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस आयोजन के माध्यम से शिक्षक प्रशिक्षुओं को यह संदेश दिया गया कि एक शिक्षक केवल ज्ञान का वाहक नहीं होता, बल्कि वह समाज का मार्गदर्शक भी होता है। उद्घाटन समारोह के दौरान संस्थान की प्रधानाचार्या डॉ. सीमा भारद्वाज ने अपने उद्घाटन भाषण में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह मानसिक सुदृढ़ता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को खेलों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बताया कि खेल गतिविधियां तनाव कम करने और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों के माध्यम से छात्रों में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश भी दिया गया। संस्थान के इस आयोजन से शिक्षा के साथ-साथ खेलों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता भी स्पष्ट होती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा अपनाने के लिए प्रेरित किया।
Trending Videos