सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Organizational meeting of Aam Aadmi Party Kinnaur

सक्रिय कार्यकर्ताओं को सौंपी जाएंगी जिम्मेदारियां : मनीष

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Organizational meeting of Aam Aadmi Party Kinnaur
रिकांगपिओ में आम आदमी पार्टी की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। आम आदमी पार्टी किन्नौर की संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में किन्नौर जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का संकल्प लिया। बैठक में विशेष रूप से आगामी पंचायत चुनावों को ध्यान में रखते हुए कई फैसले लिए गए। अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत प्रमुख, उपप्रमुख और पंचायत सचिव की शीघ्र नियुक्ति की जाएगी। योग्य, ईमानदार और सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। हर पंचायत में मजबूत संगठनात्मक टीम तैयार की जाएगी। किन्नौर के तीनों खंडों में संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त किया जाएगा। बैठक में निर्णय लिया कि अरविंद केजरीवाल की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा, जिनमें प्रमुख रूप से ईमानदार राजनीति, बेहतर शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सेवाओं में सुधार और आम जनता की आवाज को सशक्त बनाना शामिल है। प्रत्येक कार्यकर्ता को चलता-फिरता संदेश बनकर इन विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों से उम्मीद है कि सब मिलकर किन्नौर में आम आदमी पार्टी को एक मजबूत विकल्प बनाएंगे। हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझे, हर पदाधिकारी सक्रिय रहे और हम सब मिलकर आने वाले चुनावों में ऐतिहासिक सफलता हासिल करें।बैठक में विधानसभा अध्यक्ष धर्म देव नेगी, जिला संगठन मंत्री सेह देव, जिला सहसचिव राजेश कुमार, सुंदर सिंह, विद्या सिंह, नव प्रकाश नेगी, जितेंद्र सिंह नेगी, प्रेम नेगी, सुंदर देव कामटेस, मोहन कुमार और ओम प्रकाश नेगी सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article