{"_id":"69d238096ff8ffde1709e741","slug":"anti-hail-nets-adorn-orchards-in-the-high-altitude-apple-rich-areas-of-rampuranti-hail-nets-adorn-orchards-in-the-high-altitude-apple-rich-areas-of-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-157473-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर के ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में एंटी हेलनेट से सजे बगीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर के ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में एंटी हेलनेट से सजे बगीचे
विज्ञापन
रामपुर की कंछीण घोड़ी के सरोटा क्षेत्र में बागवानों ने बगीचों में लगाई एंटी हेलनेट। संवाद
विज्ञापन
ओलावृष्टि से सेब की फसल को बचाने के लिए बागवान बगीचों में लगा रहे एंटी हेलनेट
हर वर्ष प्राकृतिक आपदा के चलते बागवानों को झेलना पड़ता है भारी आर्थिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर के ऊपरी सेब बहुल क्षेत्र के बगीचे एंटी हेलनेट लगने के बाद आकर्षक लग रहे हैं। सेब की फसल को ओलावृष्टि से बचाने के लिए बगीचों में बागवान एंटी हेलनेट लगाने में जुटे हुए हैं। हर साल मौसम की मार से बागवानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचता है। रामपुर उपमंडल की कंछींड़ घोड़ी और 12/20 घाटी के ऊंचाई वाले सेब बहुल क्षेत्रों में बागवानों ने बगीचों में जालियां (एंटी हेलनेट) लगाने का काम तेज कर दिया है। वहीं, मौसम का अचानक बदलाव बागवानों की परेशानी बढ़ा रहा है। कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि होने के बाद अब बागवान सेब के पेड़ों पर जालियां लगाकर उन्हें सुरक्षा कवच दे रहे हैं और सेब की फसल को ओलों से बचाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। मझाली, चिकसा, कुहल, पटेना, दलोग गांव के सरोटा सहित अन्य ऊंचाई वाले सेब के बगीचों में जालियां डालने के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रगतिशील बागवान सुनील चौहान, दलीप भंडारी, दीपू, प्रवीण, अमर, चंद्र कुमार, बिहारी लाल और इंद्रजीत कायथ समेत अन्य बागवानों ने कहा कि ओलावृष्टि से सेब की फसल को बचाने के लिए बगीचों में एंटी हेलनेट लगाए जा रहे हैं। बेमौसमी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि से हर साल बागवान दिक्कतें झेलने को मजबूर हैं। बागवानों को लाखों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इन दिनों फिर से मौसम ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। सेब की फसल को ओलों से बचाव के लिए पेड़ों पर जालियां डाली जा रही हैं, जिससे आगामी समय में सेब फल को नुकसान न पहुंचे और सेब के अच्छे दाम मिले। ओलावृष्टि से सेब दागी हो जाता है। इस कारण मंडियों में उचित दाम नहीं मिलते। ओलावृष्टि से बागवानों की वर्षों की मेहनत बर्बाद हो जाती है। सेब पेड़ों में फूल, पत्तियां और फल को बचाने के लिए जालियां डालने में बागवान मशगूल हैं।
Trending Videos