{"_id":"69d245727fb64aa5f60eda56","slug":"state-level-rohru-fair-will-be-celebrated-on-the-theme-of-drug-free-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-157483-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नशा मुक्त थीम पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नशा मुक्त थीम पर मनाया जाएगा राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला
विज्ञापन
विज्ञापन
19 से 23 अप्रैल तक कई कार्यक्रमों का होगा आयोजन
नशे के अलावा पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ग्रीन मेला आयोजित करना प्रशासन का ध्येय : रामोत्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
इस बार राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला नशा मुक्त थीम पर मनाया जाएगा। एसडीएम एवं राज्य स्तरीय मेला समिति के अध्यक्ष धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि मेला 19 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है। पांच दिवसीय इस मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति की ओर से पूर्व निर्धारित रूपरेखा के अनुसार तैयारियां की जा रही हैं। आज कई युवा नशे की समस्या से प्रभावित हो रहे हैं। इस चुनौती को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त शिमला के दिशा-निर्देशों के अनुरूप इस वर्ष मेले को नशा मुक्त थीम पर आयोजित किया जा रहा है। मेले के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाते हुए युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में विशेष रूप से युवा वर्ग को केंद्र में रखते हुए कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मिस चांशल और मिस्टर रोहड़ू जैसी प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इसमें एंटी ड्रग संदेश को प्रमुखता दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि मंदिर समिति और अन्य संस्थाओं का इस पहल को पूर्ण समर्थन प्राप्त हुआ है। इसके अतिरिक्त, मेले को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और ग्रीन मेला की अवधारणा से जोड़ा गया है। इसी कड़ी में रोहड़ू एडवेंचर फेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को खेल एवं साहसिक गतिविधियों की ओर आकर्षित करना है ताकि वे सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ें और नशे से दूर रहें। उन्होंने अभिभावकों और क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों और युवाओं को मेले की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करें। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सांस्कृतिक संध्याओं में भाग लेने वाले कलाकार और खेल प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी पूरी तरह नशा मुक्त रहें। इसके लिए विशेष समितियों का गठन किया गया है। राज्य स्तरीय रोहड़ू मेला-2026 के माध्यम से पूरे हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति का सशक्त संदेश प्रसारित होगा और समाज को इस कुरीति के विरुद्ध एकजुट करने में यह आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Trending Videos