सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Women's group in Delath protested against the transfer of the liquor shop

Rampur Bushahar News: महिलाओं ने देलठ में मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए के लगाए नारे

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Women's group in Delath protested against the transfer of the liquor shop
ननखड़ी के देलठ में शराब ठेके के स्थानांतरण को लेकर महिला मंडल ने खोला मोर्चा, किया प्रदर्शन। सं
विज्ञापन
शराब ठेके के स्थानांतरण के विरोध में उतरा महिला मंडल देलठ
Trending Videos

स्कूल, आंगनबाड़ी और बस अड्डे के पास खुल रहे शराब ठेके का विरोध
नहीं रुका ठेके का स्थानांतरण तो भूख हड़ताल और चक्का जाम की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी(रामपुर बुशहर)। सरकार हमें मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए यह नारा महिला मंडल देलठ की महिलाओं ने देलठ बाजार में खोले जा रहे शराब ठेके के विरोध में लगाया। महिलाओं ने प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी और बस अड्डे के साथ खुल रहे इस ठेके को लेकर रोष जताया है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यह ठेका यहां खुला, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल करेंगी और चक्का जाम भी किया जाएगा। महिलाओं ने स्कूल के साथ और भीड़भाड़ वाले इलाके में शराब ठेके को खोलने पर नाराजगी जताई है और सरकार से इसे पूर्व की जगह में ही रहने देने की मांग उठाई है। उपमंडल रामपुर की ननखड़ी तहसील के देलठ में आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक पाठशाला के मुख्य मार्ग पर शराब का ठेका खोला जा रहा है। महिलाओं का कहना है कि स्कूल के पास ठेका खुलने से बच्चों के भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा और असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने से छात्राओं की सुरक्षा को खतरा पैदा होगा। महिलाओं ने ठेके के सामने धरना दिया और मधुशाला नहीं, पाठशाला चाहिए नारा लगाया। महिलाओं ने सरकार से ठेका स्थानांतरण कर इस ठेके को तुरंत रिहायशी इलाके, स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस अड्डे से दूर किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग उठाई है। महिला मंडल देलठ की प्रधान रक्षा देवी, प्रमिला देवी, सुषमा लोभी, मीना लोभी, हीउ दासी, सेना देवी लोभी देवी, कमलेश, करिश्मा कुमारी, सुनपू, शीलू देवी, हिमी देवी, सविता देवी, रोहिना शर्मा, पदमा देवी स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान धर्म गुप्ता सहित अन्य ने कहा कि मुख्य बाजार में शराब ठेका खुलने से यहां माहौल खराब होगा। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, बस अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थान पर शराब ठेका खुलना तर्कसंगत नहीं है। इसे पुराने स्थान पर ही रहने दिया जाएगा। महिला मंडल ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने ठेके का स्थानांतरण नहीं किया, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल और चक्का जाम करने को मजबूर होंगे।
स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर खोला जा रहा ठेका
एक्साइज इंस्पेक्टर योगेश कुमार ने बताया कि स्कूल से 100 मीटर की दूरी पर खोला जा रहा है। वहां साथ में आंगनबाड़ी केंद्र भी है, उसके बारे में अभी मुझे जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article