सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Minister Rohit Thakur will gift roads to the people of Jubbal and Kotkhai

Rampur Bushahar News: जुब्बल और कोटखाई के लोगों को सड़कों की सौगात देंगे मंत्री रोहित ठाकुर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई(रोहड़ू)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 3 से 5 अप्रैल तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान जुब्बल और कोटखाई के लोगों को सड़कों की सौगात देंगे। मंत्री 3 अप्रैल को पंचायत कोट काईना में संतोषीनगर से शोली काईना दोगरी संपर्क सड़क का लोकार्पण करेंगे। मंत्री स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। इसके बाद मंत्री काईना से धरोट संपर्क सड़क को जनता को समर्पित करेंगे। स्थानीय जनता की समस्याएं सुनने, पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद वह वापस पंचायत पराली में चल रहे मंडोहल सड़क से हरिजन बस्ती पछाडा की सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण करेंगे। रोहित ठाकुर 4 अप्रैल को टुरान से अपर प्रेम नगर की संपर्क सड़क और टुरान से हमराण संपर्क सड़क का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुनेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। 5 अप्रैल को शिक्षा मंत्री पंचायत कुड्डू में नढाल संपर्क सड़क का भूमि पूजन करेंगे और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढाडी रावत के भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह बातर गांव के लंगर भवन की आधारशिला रखेंगे। यहां भी मंत्री लोगों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद स्थापित करेंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article