{"_id":"69ce22895374ddaefc0ddd12","slug":"video-rampur-bushahr-workers-launch-protest-against-management-over-non-implementation-of-labor-laws-2026-04-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: श्रम कानून लागू न करने के विरोध में मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: श्रम कानून लागू न करने के विरोध में मजदूरों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:32 PM IST
Link Copied
बिथल स्थित अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन ने सीए स्टोर के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया। श्रम कानून लागू न करने को लेकर मजदूरों ने सीटू के बैनर तले प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोला और जोरदार प्रदर्शन किया। सीटू नेताओं ने चेताया कि यदि समय रहते श्रम कानूनों को लागू नहीं किया जाता तो यूनियन श्रम विभाग और प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेगी। अडानी एग्री फ्रेश वर्कर यूनियन संबंधित सीटू के बैनर तले मजदूरों ने वीरवार को बिथल में अडानी सीए स्टोर के बाहर अडानी प्रबंधन की ओर से श्रम कानूनों को लागू न करने के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सीटू शिमला जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, यूनियन के अध्यक्ष सुनील जिष्टू और महासचिव सुनील ने कहा कि मजदूरों की मांगों को लेकर प्रबंधन को एक माह पूर्व मांग पत्र दिया गया था। इसमें श्रम कानूनों को लागू करने की मांग की गई थी, परंतु बड़े दुख की बात यह है कि प्रबंधन की ओर से मजदूरों की मांगों को अनसुना किया जा रहा है। मजदूर यह मांग कर रहा है कि श्रम कानून के अनुसार मजदूरों को पूरे माह का वेतन दिया जाए। यदि सुरक्षा के कर्मियों की पूरे माह के वेतन की गणना की जाए तो न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा। मजदूरों से 12 घंटे ड्यूटी ली जा रही है, परंतु वेतन 8 घंटे का दिया जा रहा है। कानून के अनुसार 8 घंटे के बाद ओवरटाइम का जो दोगुना वेतन मिलना चाहिए, नहीं दिया जा रहा है। मजदूरों को कानून के अनुसार जो छुट्टियां मिलनी चाहिए, वो भी नहीं दी जा रही हैं। श्रम कानूनों की खुली अवहेलना की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में सेवानिवृत्ति की आयु 58 वर्ष है, लेकिन अडानी सीए स्टोर में सुरक्षा कर्मी को 45 वर्ष पर जबरदस्ती रिटायर किया जा रहा है। मजदूरों को तबादलों की धमकियां दी जा रही हैं, परंतु श्रम विभाग रामपुर मूकदर्शक बना हुआ है। यूनियन ने प्रदर्शन के माध्यम से मांग की है 8 घंटे से करवाए जा रहे कार्य का कानून अनुसार दोगुना दिया जाए, सभी प्रकार की कानूनी छुट्टियां दी जाए और मजदूरों को 58 साल की सेवा के बाद रिटायर किया जाए। यूनियन के नेताओं ने चेताया है कि यदि प्रबंधन की ओर से श्रम कानूनों को लागू नहीं किया गया तो आने वाले समय में श्रम विभाग और अडानी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन तेज किया जाएगा और अडानी सीए स्टोर के काम को बंद किया जाएगा। इस मौके पर कपिल, भजन, जसबीर, चंदन, राकेश, मनोज सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।