{"_id":"69cd0c1857af1a07d604b52c","slug":"crowd-gathered-at-padma-school-for-cbse-admissions-615-took-forms-on-the-first-day-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-157218-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पदम स्कूल में सीबीएसई में प्रवेश के लिए लगी भीड़, पहले दिन 615 ने लिए फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पदम स्कूल में सीबीएसई में प्रवेश के लिए लगी भीड़, पहले दिन 615 ने लिए फार्म
विज्ञापन
पदम स्कूल रामपुर में दाखिले के लिए फॉर्म लेते अभिभावक: संवाद
विज्ञापन
. हिमाचल शिक्षा बोर्ड वाले पीएमश्री रामपुर स्कूल में पहले दिन हुए मात्र 20 दाखिले
. सीबीएसई में दाखिले के लिए 8 अप्रैल तक जमा होंगे फार्म, 10 को लगेगी कट लिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर शहर के दो प्रमुख राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बुधवार से दाखिले शुरू हो गए। पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामपुर में इस सत्र से सीबीएसई लागू किया गया है। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड की पढ़ाई होगी। इन दोनों स्कूलों को अब सह शिक्षा का दर्जा दिया गया है यानी छात्र-छात्राएं एक साथ पढ़ाई करेंगे। पहले पदम स्कूल में छात्र और पीएमश्री में छात्राएं ही पढ़ाई करती थीं। प्रवेश प्रक्रिया के पहले दिन सीबीएसई में दाखिला लेने के लिए पदम स्कूल में अभिभावकों और विद्यार्थियों की भीड़ उमड़ी। पहले दिन सीबीएसई के तहत नर्सरी से बारहवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए 615 फार्म लिए गए। यह फार्म 8 अप्रैल तक जमा होंगे। 9 और 10 अप्रैल को फार्म की जांच होगी। 10 तारीख को ही कट लिस्ट लगाई जाएगी। वहीं, हिमाचल शिक्षा बोर्ड वाले पीएमश्री राजकीय स्कूल रामपुर में सीधे दाखिले दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद पहले दिन मात्र 20 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया। सीबीएसई वाले पदम राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में सुबह से ही दाखिला लेने के लिए अभिभावकों की भीड़ रही। स्कूल के पहली से बारहवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को सीबीएसई पढ़ने का अवसर मिलेगा। पहली से पांचवीं तक प्रत्येक कक्षा में 90 बच्चे ही प्रवेश ले सकेंगे। कक्षाओं के दो सेक्शन होंगे। छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा में 135 विद्यार्थी होंगे, जिसमें एक कक्षा के तीन सेक्शन होंगे। एक सेक्शन में 45 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय में दो-दो सेक्शन, कॉमर्स संकाय में एक सेक्शन होगा। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि पदम स्कूल और पीएमश्री स्कूल रामपुर में दाखिला लेने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी राजकीय स्कूलों में ही दोनों बोर्ड की पढ़ाई कर सकेंगे। सभी अभिभावक 1 से 8 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।
Trending Videos