सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Man dies under suspicious circumstances in Devthi

Rampur Bushahar News: देवठी में व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
.पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव खनेरी अस्पताल में रखा
Trending Videos

बिलासपुर निवासी है मृतक राजू, छह साल से देवठी में रहा था

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। रामपुर की देवठी पंचायत में एक व्यक्ति की संदिग्घ परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस चौकी तकलेच को सूचना मिली कि देवठी में राजू नाम का व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव कमरे में जमीन पर पाया गया। स्थानीय लोगों से पता चला कि मृतक राजू बिलासपुर का निवासी है। करीब छह साल से देवठी पंचायत के गांव सूम में मोहन लाल के पास रह कर बागवानी का कार्य कर रहा था। मतृक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसे कमरे से एक कीटनाशक की शीशी मिली, जिसमें कुछ मात्रा शेष थी। मृतक के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत होता है कि मृत्यु अत्यधिक शराब सेवन या किसी जहरीले पदार्थ के सेवन के कारण हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम कर शव को पहचान के लिए शवगृह खनेरी में रखा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article