{"_id":"69ca7a77791d40d5ee024d6e","slug":"military-honor-program-organized-at-saraswati-vidya-mandir-aani-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-157148-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: 60 पूर्व सैनिकों को प्रदान किया वीरता सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: 60 पूर्व सैनिकों को प्रदान किया वीरता सम्मान
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
आनी में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
सरस्वती विद्या मंदिर आनी में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी आनी(कुल्लू)। एकल अभियान के तहत सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर आनी के सभागार में सैनिक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रभर के पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस अवसर पर 60 पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को वीरता सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के पूर्व चेयरमैन अमर ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ सेवानिवृत्त कैप्टन भीमा नंद शर्मा, गौरव सैनिक समिति आनी के अध्यक्ष सुनील वर्मा, जिला शिमला के प्रभारी सुनील और करसोग अंचल से प्रदीप भारद्वाज विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। मंच संचालन महेंद्र शर्मा ने किया। अंचल आयोजन समिति के अध्यक्ष परसराम चौहान ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की सीमाओं पर प्रहरी बनकर सेवा देने वाले वीर सैनिकों के योगदान को सम्मानित करना था। मुख्य अतिथि अमर ठाकुर ने कहा कि देश की सुरक्षा में उनका त्याग और समर्पण अतुलनीय है। उन्होंने समाज में देशभक्ति की भावना को मजबूत करने और भारतीय सनातन संस्कृति को बनाए रखने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने युवाओं को अनुशासन, सेवा और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा लेने का आह्वान किया। एकल अभियान के संगठन मंत्री एवं आनी अंचल के संरक्षक अजय गाजटा ने कहा कि एकल अभियान शिक्षित भारत, स्वस्थ भारत, समर्थ भारत और संस्कारयुक्त भारत के लक्ष्य के साथ कार्य कर रहा है। इस तरह के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुरेंद्र ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, डॉ. प्रकाश और श्यामा नंद सहित कई प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।