बेहतर अनुभव के लिए ऐप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Camp organized at Khaneri Hospital, 25 units of blood collected

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल में शिविर, 25 यूनिट रक्त किया एकत्रित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Camp organized at Khaneri Hospital, 25 units of blood collected
खनेरी अस्पताल में रक्तदान करते युवा। स्रोत : सोसायटी
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। शहीदों की याद में चलाए जा रहे संवेदना-2 अभियान के तहत रक्तदान और जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी और निफा(एनआईएफएए) ने संयुक्त रक्तदान शिविर खनेरी अस्पताल में लगाया। इस शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो अस्पताल में रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों का जीवन बचाएगा। शिविर में आर्यावर्त सोसायटी के प्रशिक्षुओं ने रक्तदान किया। आर्यावर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसायटी के महामंत्री ओम प्रकाश बगैई ने बताया कि सोसायटी समय-समय पर सामाजिक जागरूकता और धर्मार्थ कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है, आपका एक बूंद रक्त किसी की जिंदगी की लौ जला सकता है। शिविर को सफल बनाने में निफा के जिला अध्यक्ष पीयूष प्रार्थी और अन्य पदाधिकारियों का सक्रिय सहयोग रहा।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed