{"_id":"698743f8829be2d2c304562c","slug":"agitation-by-bjp-in-roharu-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-153712-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: हाटकोटी–कुड्डू स्नेल नेशनल हाईवे के निर्माण में देरी पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: हाटकोटी–कुड्डू स्नेल नेशनल हाईवे के निर्माण में देरी पर भाजपा का धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता चेतन बरागटा ने सड़क का कार्य पूरा न होने पर दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हाटकोटी–कुड्डू स्नेल नेशनल हाईवे के निर्माण में हो रही लेटलतीफी के विरोध में शनिवार को कुड्डू में धरना-प्रदर्शन किया गया। भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी चेतन बरागटा विशेष रूप से उपस्थित रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़क निर्माण में हो रही देरी को लेकर रोष जताया।
भाजपा नेता चेतन बरागटा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सेब सीजन से पहले सड़क को पूरी तरह दुरुस्त नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। बरागटा ने कहा कि इस नेशनल हाईवे के लिए केंद्र सरकार की ओर से लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई थी। वर्ष 2022-23 में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है, बावजूद इसके सड़क की हालत आज भी बदहाल है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरागटा ने दो टूक कहा कि यदि सड़क निर्माण की गति तुरंत तेज नहीं की गई, तो फिर से संघर्ष यात्रा निकाली जाएगी। जरूरत पड़ने पर उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने स्थानीय विधायक एवं शिक्षा मंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जनता की समस्याओं पर विधायक मौन साधे हुए हैं। एचपीएमसी की बदहाली का जिक्र करते हुए बरागटा ने कहा कि एचपीएमसी के केंद्रों में न ही खाद उपलब्ध हो रही है, न टीएसओ। एचपीएमसी केंद्रों के बाहर बागवानों की लंबी कतारें सरकार की नाकामी को उजागर कर रही हैं।
Trending Videos