{"_id":"69887887bece5a9bd305ee67","slug":"forest-fire-near-ruwan-forest-wealth-reduced-to-ashes-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153749-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रूवाण के समीप जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रूवाण के समीप जंगल में भड़की आग, वन संपदा राख
विज्ञापन
लालसा पंचायत के रुवाण में आग की चपेट में आया जंगल। संवाद
विज्ञापन
शनिवार देर शाम को पेश आई घटना, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर की लालसा पंचायत के निचले क्षेत्र रूवाण के समीप शनिवार देर रात जंगल में आग भड़क गई। इस आगजनी में बेशकीमती वन संपदा जलकर राख हो गई। तेज हवाओं के साथ आगजनी की घटना आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैली। इसके कारण साथ लगते रिहायशी क्षेत्रों की ओर आग पहुंची और साथ लगते घरों को खतरा पैदा हो गया।
आगजनी को देखकर ग्रामीण भी तुरंत मौके पर पहुंचे। आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। जंगलों में लगातार बढ़ रही आगजनी की घटनाओं से करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है। हर साल सरकार और वन विभाग करोड़ों रुपये खर्च कर विभिन्न जंगलों में बरसात के दौरान पौधे रोप रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जंगलों में हर साल शरारती तत्वों की ओर से आग लगाई जाती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
Trending Videos