{"_id":"69873e21ff1bb04a43091102","slug":"road-closed-in-anni-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153723-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सात माह से जाबो नहीं पहुंच रही निगम की बस, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सात माह से जाबो नहीं पहुंच रही निगम की बस, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ किलोमीटर पहले ही रुक रही बसें, डंगे गिरने से बढ़ी समस्या
राशन, गैस सिलिंडर सहित अन्य जरूरी सामान पीठ पर ढोने को मजबूर
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। सात माह से पथ परिवहन निगम की बस आधे रुट तक दौड़ रही है। जाबो तक निगम की बस न पहुंचने से सैकड़ों लोग परेशान हैं। कराणा पंचायत के जाबो, जैरी, मिश्ता और कुटल गांव के लोगों को सात माह से आवाजाही के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में सड़क पर डंगे गिरने के कारण बस सेवा जाबो तक नहीं पहुंच पा रही है। स्थिति यह है कि बसें जाबो से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले ही रुक जाती हैं और वहीं से लौट जाती हैं, जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को परेशानियां पेश आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार बीते वर्ष बरसात के दौरान पनेई से जाबो तक करीब चार किलोमीटर लंबी सड़क पर चार स्थानों पर डंगे गिर गए थे। इनमें से दो डंगे चार किलोमीटर सड़क के बीच और दो डंगे जाबो गांव के समीप गिरे हैं। इन डंगों का निर्माण न होने के कारण सड़क पूरी तरह बहाल नहीं हो पाई है। परिणामस्वरूप बसों के अलावा गैस सिलिंडर और अन्य जरूरी सामान की गाड़ियां भी आगे नहीं जा पा रही हैं। ग्रामीणों को मजबूरी में डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चलकर राशन, गैस सिलिंडर सहित अन्य जरूरी सामान पीठ पर ढोना पड़ रहा है।
पूर्व प्रधान रामधन, सुरेंद्र राणा, शांता कुमार, संजय, प्रवीण कुमार, अश्वनी, हीरा सिंह, सुरेश कुमार, चंद्र मोहन सहित अन्य लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को समस्या से अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल जाने वाले बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। लोगों ने लोक निर्माण विभाग से जल्द डंगों का निर्माण करने की मांग की है, ताकि सड़क को पूरी तरह बहाल किया जा सके।
उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ने बताया कि डंगे लगाने का कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। आश्वासन दिया कि दो सप्ताह के भीतर डंगों का निर्माण कर सड़क को यातायात के लिए सुचारु कर दिया जाएगा।
Trending Videos