{"_id":"6987451f8b283ad70e0e44c9","slug":"bushari-cornval-to-be-celeberated-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153698-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: बुशहर कार्निवल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुजुर्गाें को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: बुशहर कार्निवल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बुजुर्गाें को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
वॉयस ऑफ बुशहर और मिस कार्निवाल प्रतियोगिता होगी, महिलाओं की महानाटी रहेगी आकर्षण का केंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। जिला स्तरीय फाग मेले के उपलक्ष पर आयोजित होने वाला बुशहर कार्निवल इस बार नए रंग में नजर आएगा। अपने क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले बुजुर्गों को बुशहर कार्निवल में लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वहीं वॉयस आफ बुशहर और मिस कार्निवल प्रतियोगिता भी होगी। इसके अलावा महिलाओं की महानाटी आकर्षण का केंद्र रहेगी और इसमें रियासत की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी।
शनिवार को स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरमेंट एसोसिएशन की बैठक एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया। तीन दिवसीय कार्निवाल में बुशहर रियासत की विविध संस्कृति की झलक दिखाई देगी। सोनी ने कहा कि स्पोर्ट्स, कल्चरल एंड एनवायरमेंट के एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह हैं। उनके दिशा-निर्देशों के अनुसार इस कार्निवल को और भव्य तरीके से आयोजित किया जा रहा है। कहा कि इस बार कार्निवल को और आकर्षक बनाने की तैयारी की जा रही है। पहली बार लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड भी दिया जाएगा। वहीं वॉयस ऑफ बुशहर सहित मिस कार्निवल के आयोजन को लेकर भी विशेष तैयारियां की जा रही हैं। वॉयस ऑफ बुशहर के लिए आयु सीमा 18 से अधिक रखी गई है। कार्निवल से पहले ऑडिशन रखे जाएंगे। उसके बाद टॉप 15 कार्निवल के तीन दिन के रात्रि कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव पवन दड़ैल, अश्वनी शर्मा और संतोष सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
Trending Videos