{"_id":"6987467b70034316760f190d","slug":"illigal-wood-recovered-rampur-hp-news-c-19-1-sml1008-674575-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: गुगरा कैंची में देवदार की अवैध लकड़ी बरामद, दो पिकअप जब्त, एक चालक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: गुगरा कैंची में देवदार की अवैध लकड़ी बरामद, दो पिकअप जब्त, एक चालक फरार
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाना आनी में मामले दर्ज, 2.18 लाख आंकी जा रही लकड़ी की कीमत
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गुगरा कैंची क्षेत्र में देवदार की अवैध लकड़ी पकड़ी गई है। वन खंड अधिकारी च्वाई/पनेऊ राकेश कुमार की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस थाना आनी में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात वन विभाग की टीम रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान गुगरा नामक स्थान पर कुटवा की ओर से आई एक पिकअप एचपी 63बी 4042 को जांच के लिए रोका गया। वाहन में देवदार की अवैध लकड़ी पाई गईं। चालक ने अपना नाम श्याम लाल और साथ बैठे व्यक्ति ने रामस्वरूप बताया। लकड़ी से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसी बीच पीछे से आ रही एक अन्य पिकअप एचपी 35-7999 वापस मुड़ गई। वन कर्मियों ने वाहन का पीछा किया। पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहनों से कुल 1.939 घन मीटर देवदार की लकड़ी जब्त की गई, जिसकी
बाजार कीमत लगभग 2.18 लाख रुपये आंकी गई है। डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि मामले दर्ज कर पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
Trending Videos